फिनाइल की प्रयोग विधि- (1) पशुशाला के फर्श, दीवारों, नालियों तथा अन्य गन्दे स्थानों को रोगाणुओं से मुक्त करने के लिए इसके 1 प्रतिशत घोल से धोना चाहिए।
(2) इसके 1% घोल मुँहपका खुरपका रोग में पशुओं के खुरों को धोने के लिए प्रयोग किया जाता है।
(3) परजीवियों जैसे-जुएं, किलनियों आदि को नष्ट करने के लिए फिनाइल के 1 से 2% घोल का प्रयोग किया जाता है।
(4) पशुओं के शरीर के घावों तथा अन्य कटे हुये भागों को धोने के लिए इसके 1% घोल का प्रयोग करना चाहिए।