सांतत्य तथा अवकलनीयता — गणित कक्षा 12 साइन्स — Question
CBSE Boardहिन्दी माध्यमकक्षा 12 साइन्सगणितसांतत्य तथा अवकलनीयता2 Marks
Question
फलन $f(x) = x^3 + x^2 - 1$ के सांतत्य पर विचार कीजिए।
✓
Answer
स्पष्टतया f प्रत्येक वास्तविक संख्या c के लिए परिभाषित है और c पर इसका मान$ c^3+ c^2- 1$ है। हम यह भी जानते हैं कि
$\lim \limits_{x \rightarrow c} f(x) = \lim \limits_{x \rightarrow c} (x^3+ x^2 - 1) = c^3+ c^2- 1$
अतः $\lim \limits_{x \rightarrow c} f(x) = f(c)$ है
इसलिए प्रत्येक वास्तविक संख्या के लिए f संतत है। इसका अर्थ है कि f एक संतत फलन है।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.