Question
गाँधीजी की नमक यात्रा का क्या उददेश्य था?

Answer

देश को एकजुट करने के लिए गाँधीजी ने नमक को एक प्रभावशाली प्रतीक माना। 31 जनवरी, 1930 को उन्होंने वायसराय लार्ड इरविन को एक पत्र लिखा जिसमें उन्होंने 11 माँगों का उल्लेख किया। गाँधीजी इन मांगों के द्वारा समाज के सभी वर्गों को अपने साथ जोड़ना चाहते थे ताकि सभी उनके आन्दोलन में शामिल हो सकें । इनमें सबसे महत्त्वपूर्ण माँग नमक कर को समाप्त करने के बारे में थी। नमक का अमीर-गरीब सभी प्रयोग करते थे। यह भोजन का एक अभिन्न हिस्सा था। इसलिए गाँधीजी नमक कर को ब्रिटिश शासन का सबसे दमनकारी पहलू मानते थे। अतः जब ब्रिटिश सरकार ने उनकी माँगें नहीं मानीं, तो मार्च, 1930 में गाँधीजी ने साबरमती आश्रम से नमक कानून तोड़ने के लिए दांडी नामक स्थान की ओर प्रस्थान किया। 6 अप्रेल को दांडी पहुँचकर उन्होंने नमक बनाकर नमक कानून भंग किया।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

आंध्र प्रदेश में अल्लूरी सीताराम राजू के नेतृत्व में हुए आदिवासी किसान आन्दोलन का वर्णन कीजिए।
यूरोप के मध्य वर्ग की विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
1830 के दशक में यूरोपवासियों को किन कठिनाइयों का सामना करना पड़ा?
गिरमिटिया श्रमिकों पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
गाँधीजी ने नमक यात्रा क्यों शुरू की?
खिलाफत आन्दोलन के बारे में आप क्या जानते हैं? राष्ट्रीय आन्दोलन में इसका क्या महत्त्व था?
19वीं शताब्दी में राजनीतिक और आर्थिक क्षेत्रों में व्याप्त उदारवादी स्वरूप की व्याख्या कीजिए।
सविनय अवज्ञा आन्दोलन में महिलाओं के योगदान का वर्णन कीजिए।
गाँधीजी की नमक यात्रा को स्पष्ट कीजिए और सविनय अवज्ञा आंदोलन की कार्ययोजना बताइए।
गेरीबाल्डी पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।