आधुनिकीकरण के रास्ते — इतिहास कक्षा 11 कॉमर्स / आर्ट्स — Question
Rajasthan Boardहिन्दी माध्यमकक्षा 11 कॉमर्स / आर्ट्सइतिहासआधुनिकीकरण के रास्ते3 Marks
Question
गेंजी की कथा का वर्णन कीजिए।
✓
Answer
गेंजी की कथा - मुरासाकी शिकिबु द्वारा रचित हेआन राजदरबार की इस काल्पनिक डायरी 'दि टेल ऑफ दि गॅजी' ने जापानी साहित्य में अपना प्रमुख स्थान बना लिया है। मुरासाकी शिकिबु एक प्रतिभाशाली लेखिका थी जिसने जापानी लिपि का प्रयोग किया। इस उपन्यास में कुमार गेंजी के रोमांचकारी जीवन पर प्रकाश डाला गया है तथा हेआन राज-दरबार के कुलीन वातावरण का सजीव चित्रण किया गया है। इसमें यह भी बताया गया है कि स्त्रियों को अपने पति चुनने तथा अपना जीवन व्यतीत करने की कितनी स्वतन्त्रता थी।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.