Question
घर्षण का क्या कारण है?

Answer

घर्षण सम्पर्क में आने वाले दो पृष्ठों की अनियमितताओं के कारण होता है। ऐसे पृष्ठ जो देखने में बहुत चिकने लगते हैं, उनमें भी बहुत सारी सूक्ष्म अनियमितताएँ होती हैं। दो पृष्ठों की अनियमितताएँ एक - दूसरे के भीतर धंस जाती हैं। जब हम एक पृष्ठ पर दूसरे पृष्ठ को गति कराने का प्रयास करते हैं तो हमें इस अंत:बंधन पर पार पाने के लिए कुछ बल लगाना पड़ता है। इस प्रकार दो पृष्ठों के बीच अनियमितताओं के अंत:बंधन के कारण घर्षण होता है।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

स्कूल बैगों की चौड़ी पट्टियाँ क्यों होती हैं?
निम्नलिखित कॉलमों का मोमबत्ती की ज्वाला के लिए सही मिलान कीजिए
कॉलम Aकॉलम Bकॉलम C
(a) सबसे गरम भाग(i) बिना जले मोम का सबसे अंदर का क्षेत्र(x) नीला
(b) मध्यम गरम(ii) आंशिक दहन वाला बीच का क्षेत्र(y) काला
(c) सबसे कम गरम (iii) पूर्ण दहन वाला बाहरी क्षेत्र(z) पीला
कमानीदार तुला से बल का परिमाण कैसे ज्ञात करते हैं?
किसी विद्युतदर्शी में यदि कोई ऋण आवेशित वस्तु धातु की क्लिप के सम्पर्क में लाई जाती है तो विद्युतदर्शी की पट्टियाँ फैल जाती हैं। अब यदि कोई अन्य आवेशित वस्तु, जिस पर समान मात्रा का धन आवेश है, क्लिप के सम्पर्क में लाई जाए तो क्या होगा?
निम्नलिखित कथनों को देखिए और प्रत्येक कथन के लिए एक उपयुक्त शब्द लिखिए -
A. मैं कोशिका के विभिन्न कार्यों का नियंत्रण करता हूँ। मैं कौन हूँ? __________
B. मैं एक पुलिस की भांति हूँ। मैं हर किसी वस्तु को कोशिका के भीतर और बाहर आने-जाने नहीं देता। मैं कौन हूँ? ___________
C. मैं लक्षणों को जनकों से संततियों तक पहुँचाता हूँ। मैं कौन हूँ? ____________
निम्नलिखित गद्यांश को पूर्ण करने के लिए रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
सल्फ़र और _______________ की अभिक्रिया से बनने वाले उत्पाद का नाम सल्फ़र डाइऑक्साइड है। जब सल्फ़र डाइऑक्साइड को _______________ में विलीन किया जाता है तो सल्फ्यूरस अम्ल बनता है। सल्फ़्यूरस अम्ल _______________ लिटमस पत्र को _______________ कर देता है। सामान्यत: _______________ के ऑक्साइड अम्लीय प्रकृति के होते हैं।
गद्यांश को पूर्ण करने के बाद ऐसे दो प्रश्न लिखें जो आप इस सूचना के आधार पर पूछ सकते हैं।
क्या प्लास्टिक ऊष्मा व विद्युत का कुचालक है? स्पष्ट कीजिए।
धातु किसे कहते हैं? उदाहरण द्वारा समझाइए।
प्रकृति किस प्रकार कार्बन डाइऑक्साइड तथा ऑक्सीजन के मध्य संतुलन बनाए रखती है?
दो अन्तरिक्ष यात्री अन्तरिक्ष में एक दूसरे के समीप तैर रहे हैं। क्या कोई विशेष युक्ति उपयोग किए बगैर वे एक दूसरे से बातचीत कर सकते हैं? कारण बताइए।