मानव कल्याण में सूक्ष्मजीव — जीव विज्ञान कक्षा 12 साइन्स — Question
Rajasthan Boardहिन्दी माध्यमकक्षा 12 साइन्सजीव विज्ञानमानव कल्याण में सूक्ष्मजीव2 Marks
Question
गंगा एक्शन प्लान क्या है?
✓
Answer
गंगा एक्शन प्लान - गंगा एक्शन प्लान सन् 1986 में प्रारम्भ हुई केन्द्र सरकार की एक योजना थी जिसका प्रमुख उद्देश्य था गंगा नदी के प्रदूषण स्तर में कमी लाना। इस योजना के अधीन गंगा को देश की राष्ट्रीय नदी घोषित किया गया तथा एक राष्ट्रीय नदी गंगा बेसिन अथोरिटी की स्थापना की गयी। गंगा नदी में प्रदूषण कम करने के उद्देश्य से अनेक सीवेज ट्रीटमेंट प्लान्ट्स की स्थापना हुई। नदी जल में जीवाणु ई. कोलाई की संख्या कम करने हेतु प्रयासों के साथ-साथ अनेक शोध परियोजनाएँ प्रारम्भ की गयीं। अनेकानेक कारणों से इस योजना के पश्चात् भी गंगा जल की गुणवत्ता में कोई सुधार न हुआ।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.