Question
गोबर की खाद का प्रयोग कैसे किया जाता है?

Answer

गोबर की खाद की प्रयोग विधि- साधारणतया सभी फसलों में 10-15 टन प्रति हेक्टेयर व सब्जियों में 20-25 टन प्रति हेक्टेयर गोबर की खाद की मात्रा प्रयोग में लेते हैं। बुआई के 3-4 सप्ताह पूर्व अच्छी सड़ी गोबर की खाद का प्रयोग करते हैं। खेत में खाद को समान रूप से बिखेरकर हल से जुताई करके मिट्टी में मिलाते हैं। खेत में खाद डालने के बाद ज्यादा समय तक खुले में नहीं छोड़ना चाहिए अन्यथा खाद से नाइट्रोजन का ह्रास होता है। यदि खेत में कुछ समय के लिए खाद को खुला छोड़ना हो तो छोटी-छोटी ढेरियाँ नहीं करके बड़े ढेर के रूप में ही खाद को खेत में खुला छोड़ें।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free