Question
गुरुत्वानुवर्तन क्रिया को चित्र सहित समझाइये।

Answer

प्रकाशानुवर्तन :- पर्यावरणीय प्रेरक जैसे प्रकाश आदि पादप की वृद्धि वाले भाग में दिशा परिवर्तित कर देते हैं। इन दिशिक (Directional) या अनुवर्तन (Tropic) गतियों में पादप का प्ररोह (Shoot) प्रकाश की ओर मुड़कर अनुक्रिया करता है तथा जड़ (Root) प्रकाश से दूर मुड़कर अनुक्रिया करती है। यह क्रिया प्रकशानुवर्तन कहलाती है।
Image
गुरुत्वानुवर्तन :- पर्यावरणीय प्रेरक जैसे गुरुत्व आदि पादप की वृद्धि वाले भाग में दिशा परिवर्तित कर देते हैं। ये दिशिक या अनुवर्तन गतियां उद्दीपन (stimulus) की ओर या उससे विपरीत हो सकती है। हम जानतें हैं कि एक पादप की जड़ सदैव नीचे की ओर तथा प्ररोह प्रायः उपर की ओर अर्थात पृथ्वी से दूर वृद्धि करता है। जड़ में ये अधोगामी वृद्धि (Downward growth) तथा प्ररोह में उपरिगामी वृद्धि (Upward growth) पृथ्वी या गुरुत्व के खिंचाव की अनुक्रिया ही गुरुत्वानुवर्तन है।
Image

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

फेफड़ों की सबसे छोटी क्रियात्मक इकाई (Smallest functional unit) को क्या कहते हैं?
नाइट्रोजन पौधों के लिए किस प्रकार आवश्यक है? पौधे इसे किस प्रकार प्राप्त करते हैं?
मेरुरज्जु की रक्षा कौन करता है?
प्रतिवर्ती क्रिया में मस्तिष्क की क्या भूमिका है?
पौधों में प्रकाशानुवर्तन, गुरुत्वानुवर्तन, जलानुवर्तन और रसानुवर्तन का एक-एक उदाहरण लिखें।
हृदय में 'वाल्व' क्यों पाये जाते हैं?
बीजाणु द्वारा जनन से जीव किस प्रकार लाभान्वित होता है?
इन्सुलिन हार्मोन की कमी से रुधिर के ग्लूकोज स्तर पर क्या प्रभाव पड़ता है?
पर्यावरण में होने वाले परिवर्तनों का ज्ञान हमारे शरीर को किस प्रकार होता है?
जनन किसी स्पीशीज़ की समष्टि के स्थायित्व में किस प्रकार सहायक है?