PART - 2 - इकाई पाँच - CH - 17 गमन एवं संचलन — जीव विज्ञान कक्षा 11 साइन्स — Question
Gujarat Boardहिन्दी माध्यमकक्षा 11 साइन्सजीव विज्ञानPART - 2 - इकाई पाँच - CH - 17 गमन एवं संचलन2 Marks
Question
हृदय पेशी का संक्षिप्त वर्णन करो।
✓
Answer
हृदय पेशी (Cardiac muscle) - ये पेशी केवल पृष्ठवंशियों के हृदय की भित्ति (Wall) पर पाई जाती हैं। हृदय पेशी तन्तु छोटे बेलनाकार एवं शाखित होते हैं। शाखित होने के कारण एक अंतर संयोजी जाल बनाते हैं। इनके सार्कोप्लाज्म में एक केन्द्रक मध्य में पाया जाता है। इनमें अंतर्विष्ट पट्ट (Intercalated disc) पाये जाते हैं जिनके कारण यह छोटे-छोटे खण्डों में विभाजित रहता है। प्रत्येक खण्ड में रेखित पेशी तन्तु के समान गहरी एवं हल्की पट्टियां पायी जाती हैं। इन पर इच्छा-शक्ति का नियंत्रण नहीं होता है, इस तरह कार्य की दृष्टि से ये अनैच्छिक होती हैं। ये हृदय की पेशियां अपने आप बिना रुके एक लय से बराबर आकुन्चन करती हैं तथा इसी को हृदय की गति या धड़कन कहते हैं।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.