Question
हरी खाद के आवश्यक गुण लिखिए।

Answer

हरी खाद - दलहनी अथवा अदलहनी फसलों को हरी अवस्था में मृदा में जीवांश पदार्थ एवं पोषक तत्वों की मात्रा बढ़ाने के उद्देश्य से खेत में जुताई कर दबाने की प्रक्रिया को हरी खाद कहते हैं।
हरी खाद की फसल के आवश्यक गुण -
1. फसल में पत्तियों व शाखाओं की संख्या अधिक हो, जिससे प्रति हेक्टेयर अधिक मात्रा में कार्बनिक पदार्थ मिलाया जा सके।
2. फसल के वानस्पतिक भाग मुलायम हों, ताकि आसानी से सड़ सकें।
3. फसल फलीदार (दलहनी) होनी चाहिए, जिससे उसके पौधों की जड़ों में ग्रन्थियाँ होने के कारण राइजोबियम द्वारा वायुमण्डल से नाइट्रोजन का मृदा में स्थिरीकरण हो सके।
4. फसल गहरी जड़ प्रणाली की हो, जिससे मिट्टी भुरभुरी बन सके और पोषक तत्व ग्रहण कर पौधे में संचित कर सके।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

मेरिनो नस्ल की भेड़ का उत्पत्ति स्थान, वितरण, विशेषतायें एवं उपयोगितायें लिखिए ।
सरसों की खेती का वर्णन निम्न बिन्दुओं के आधार पर कीजिये ।
(अ) उन्नतशील किस्में
(ब) बीजदर एवं बीजोपचार
(स) खाद एवं उर्वरक
(द) पादप संरक्षण
(य) कटाई एवं उपजु
अंगूर के पौधे लगाने की विधि का वर्णन कीजिए।
फसलों में कीट व्याधि नियन्त्रण के जैविक उपायों की व्याख्या कीजिये ।
मृदा संरक्षण की परिभाषा लिखिये। जलीय क्षरण के परिपेक्ष्य में सस्य सम्बन्धी विधियों की विवेचना कीजिए।
गर्भवती गायों की आहार व्यवस्था लिखिए।
चंवला पादप संरक्षण पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
विभिन्न जैव उर्वरकों के प्रकार एवं उनकी प्रयोग विधि पर संक्षिप्त में प्रकाश डालिये।
आँधी-तूफान से होने वाली फलोद्यान में हानि तथा इसके बचाव को समझाइए।
विभिन्न फलों के अन्तर्गत क्षेत्रफल एवं उत्पादन को सारणीबद्ध कीजिए।