जैविक खाद एवं जैव उर्वरक — कृषि रसायण विज्ञान कक्षा 12 साइन्स — Question
Rajasthan Boardहिन्दी माध्यमकक्षा 12 साइन्सकृषि रसायण विज्ञानजैविक खाद एवं जैव उर्वरक3 Marks
Question
हरी खाद से क्या अभिप्राय है? समझाइए।
✓
Answer
मृदा उर्वरता बनाए रखने के लिए हरी फसलों को खेत में जोतना एक सामान्य तथा प्राचीन व्यवहार है। रोमन लोग सेम, लुपिन तथा मूँग व मोठ का प्रयोग इस काम के लिए करते थे। जर्मनी के वैज्ञानिक शुल्टिशे-ल्युफिट्श ने सन् 1880 ई. में लुआर मिट्टी में ल्युपिन के उगाने से मिट्टी के सुधार के साथ-साथ उपजाऊ शक्ति में वृद्धि देखी। इसका प्रयोग भूमि की भौतिक दशा सुधारने तथा उसकी उर्वरता बढ़ाने के लिए किया जाता है। परिभाषा अविच्छेदित हरे पादप अवशेषों या पौधों को मृदा की भौतिक दशा सुधारने तथा मृदा उर्वरता उन्नत करने हेतु मृदा में जोतना अथवा दबाना, हरी खाद देना कहलाता है तथा इन हरे पादपों को हरी खाद कहते हैं।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.