काव्य – खंड - कैदी और कोकिला — Hindi STD 9 — Question
Rajasthan BoardEnglish MediumSTD 9Hindiकाव्य – खंड - कैदी और कोकिला3 Marks
Question
हथकड़ियों को गहना क्यों कहा गया है?
✓
Answer
अपराधियों को नियन्त्रित रखने के लिए हथकड़ियाँ पहनाई जाती हैं, परन्तु स्वतन्त्रता सेनानियों एवं क्रान्तिकारी देशभक्तों के लिए हथकड़ियाँ गहने या अलंकरण से कम नहीं हैं। इससे उनके महान् त्याग, बलिदान एवं देशप्रेम की व्यंजना होती है। उनका सिर इनके कारण गर्व से ऊँचा उठता है और वे सहर्ष हथकड़ियाँ पहनने को तैयार रहते हैं। इससे उनमें जोश और उत्साह भर जाता है। इसी कारण हथकड़ियों को गहना कहा गया है।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.