शस्य विज्ञान, मृदा एवं बीज — कृषि विज्ञान कक्षा 12 साइन्स — Question
Rajasthan Boardहिन्दी माध्यमकक्षा 12 साइन्सकृषि विज्ञानशस्य विज्ञान, मृदा एवं बीज3 Marks
Question
I. उच्छलन II. सतह सर्पण
✓
Answer
उच्छलन- जब हवा का सीधा दबाव मृदा कणों पर पड़ता है तो मुख्यतः 0.1 से 0.5 मिमी. व्यास वाले मृदा कण अपने स्थान से ऊपर उछलने लगते हैं और थोड़े चलकर नीचे गिर जाते हैं। मृदा कणों के इस तरह छोटे-छोटे उछालों की क्रिया को उच्छलन कहते हैं। मृदा क्षरण में भार की दृष्टि से 50-75% भाग इस क्रिया द्वारा एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाया जाता है। II. सतह सर्पण- मृदा कण जिनका व्यास 0.5 मिमी. से अधिक होता है, जो वायु की गति के साथ ऊपर नहीं उठ सकते हैं, भूमि सतह पर रेंगकर एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थानान्तरित हो जाते हैं। इस क्रिया को सतह सर्पण कहते हैं।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.