इतिहास CH 1 : यूरोप में राष्ट्रवाद का उदय — सामाजिक अध्ययन कक्षा 10 — Question
Uttar Pradesh Boardहिन्दी माध्यमकक्षा 10सामाजिक अध्ययनइतिहास CH 1 : यूरोप में राष्ट्रवाद का उदय4 Marks
Question
इंग्लैण्ड ने आयरलैण्ड पर प्रभुत्व किस प्रकार स्थापित किया?
✓
Answer
आयरलैंड कैथोलिक और प्रोटेस्टेंट धार्मिक गुटों में गहराई में बँटा हुआ था। अंग्रेजों ने आयरलैंड में प्रोटेस्टेंट धर्म मानने वालों को बहुसंख्यक कैथोलिक देश पर प्रभुत्व बढ़ाने में सहायता की। ब्रितानी प्रभाव के विरुद्ध हुए कैथोलिक विद्रोहों को निर्ममता से कुचल दिया गया। वोल्फ टोन और उसकी यूनाइटेड आयरिशमेन (1798) की अगुवाई में हुए असफल विद्रोह के बाद 1801 में आयरलैंड को बलपूर्वक यूनाइटेड किंग्डम में शामिल कर लिया गया। इस प्रकार एक नए 'ब्रितानी राष्ट्र' का निर्माण किया गया जिस पर हावी आंग्ल संस्कृति का आयरलैण्ड में खूब प्रचार-प्रसार किया गया। नए ब्रिटेन के प्रतीक-चिहनों, ब्रितानी झंडा (यूनियन जैक) और राष्ट्रीय गान (गॉड सेव अवर नोबल किंग) को भी खूब बढ़ावा दिया गया।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.