पुष्पी पादपों में लैंगिक प्रजनन — जीव विज्ञान कक्षा 12 साइन्स — Question
Rajasthan Boardहिन्दी माध्यमकक्षा 12 साइन्सजीव विज्ञानपुष्पी पादपों में लैंगिक प्रजनन2 Marks
Question
इनमें विभेद करें - बीजपत्राधार और बीजपत्रोपरिक
✓
Answer
बीजपत्राधार और बीजपत्रो परिक (Hypocotyl and epicotyl) - उदाहरणार्थ - एक प्ररूपी द्विबीजपत्री भ्रूण में एक भ्रूणीय अक्ष (embryo axis) तथा दो बीजपत्र (cotyledon) होते हैं। बीजपत्र के स्तर से ऊपर भ्रूणीय अक्ष के भाग के बीजपत्रोपरिक (epicotyl) तथा बीजपत्रों के स्तर से नीचे भ्रूणीय अक्ष के भाग को बीजपत्राधार (hypocotyl) कहते हैं। बीजपत्राधार से मूलांकुर या मूलशीर्ष (root tip) व बीजपत्रोपरिक से प्रांकुर (plumule) या स्तम्भ शीर्ष (shoot tip) बनती है।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.