भारत की संस्कृति उत्सव संस्कृति के रूप में जानी जाती है। यहाँ देवता ही नहीं प्रकृति की भी पूजा की जाती है। प्राचीन काल से यहाँ बेटियाँ लक्ष्मी, सरस्वती, सौता और सावित्री के रूप में पूजी जाती हैं। नवरात्र में तो कन्या पूजन का विशेष महत्त्व है। आधुनिक युग में इसमें कुछ कमी आई है जिसे शिक्षा द्वारा दूर करने के लिए सरकार प्रयास कर रही है। बेटी के जन्म पर उत्सव मनाकर, उसे पढ़ाकर हम बेटी पर्व मना सकते हैं और नए भारत के निर्माण में अपना योगदान दे सकते हैं।