जाति, धर्म और लैंगिक मसले — सामाजिक अध्ययन कक्षा 10 — Question
CBSE Boardहिन्दी माध्यमकक्षा 10सामाजिक अध्ययनजाति, धर्म और लैंगिक मसले2 Marks
Question
जातिगत असमानता के स्वरूप को स्पष्ट कीजिये।
✓
Answer
जातिगत असमानता में एक जाति समूह के लोग एक या मिलते-जुलते पेशों के होते हैं। पेशों के वंशानुगत विभाजन को रीति-रिवाजों की मान्यता प्राप्त है। दूसरे, जातिगत असमानता में एक जाति-समूह को एक अलग सामाजिक समुदाय के रूप में देखा जाता है। अन्य जाति समूहों में उनके बच्चों के साथ विवाह और खान-पान के सम्बन्ध नहीं होते हैं।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.