PART - 1 - इकाई एक - CH - 1 जीव जगत — जीव विज्ञान कक्षा 11 साइन्स — Question
Rajasthan Boardहिन्दी माध्यमकक्षा 11 साइन्सजीव विज्ञानPART - 1 - इकाई एक - CH - 1 जीव जगत2 Marks
Question
जीवों को वर्गीकृत क्यों करते हैं?
✓
Answer
जीवों को वर्गीकृत करने के मुख्य कारण निम्न हैं- (1) अध्ययन की सुविधा - यह वर्गीकरण का सबसे महत्वपूर्ण उद्देश्य है। क्योंकि लाखों जन्तु जातियों का अलग-अलग अध्ययन करना सम्भव नहीं होता, उनकी संरचना व अलग-अलग भाषाओं में उनके अलग-अलग नाम याद रखना सम्भव नहीं होता है। (2) विभिन्न जन्तु जातियों के मौलिक लक्षणों व उनके मध्य विकासीय सम्बन्धों का स्पष्ट बोध करवाना इसका दूसरा महत्वपूर्ण उद्देश्य है।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.