जल : एक बहुमूल्य संसाधन — विज्ञान कक्षा 7 — Question
Gujarat Boardहिन्दी माध्यमकक्षा 7विज्ञानजल : एक बहुमूल्य संसाधन2 Marks
Question
जल की बर्बादी किस प्रकार होती है?
✓
Answer
जल की बर्बादी - कभी: कभी जल आपूर्ति पाइपों में रिसाव के कारण बड़ी मात्रा में जल पाइपों से रिसकर बह जाता है। जल की यह बर्बादी व्यक्तिगत स्तरों पर भी होती है। हम सभी जानबूझकर अथवा अनजाने में मंजन करने, दाढ़ी बनाने, नहाने और कई अन्य क्रियाकलापों के दौरान जल की बर्बादी करते हैं। त्रुटिपूर्ण टोंटियों से जल रिसाव उसकी बर्बादी का एक अन्य स्रोत है। सामान्यतया वर्षा के रूप में जो जल हमें प्राप्त होता है उसमें से अधिकांश ऐसे ही बह जाता है। यह बहुमूल्य संसाधन की बर्बादी है।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.