Question
जलोढ़ मृदा की प्रमुख विशेषताओं का उल्लेख कीजिये।

Answer

जलोढ़ मृदा की प्रमुख विशेषताएँ-जलोढ़ मृदा की प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित हैं-
जलोढ़ मृदा विस्तृत रूप से सम्पूर्ण उत्तरी भारत के मैदान में फैली हुई है।
जलोढ़ मृदाएँ हिमालय के तीन महत्त्वपूर्ण नदी तंत्रों यथा सिंधु, गंगा और ब्रह्मपुत्र नदियों द्वारा लाए गये निक्षेपों से निर्मित हुई हैं।
जलोढ़ मृदा में रेत, सिल्ट और मृत्तिका के विभिन्न अनुपात पाये जाते हैं।
आयु के आधार पर जलोढ़ मृदाएँ दो प्रकार की होती हैं-(i) पुराना जलोढ़ (बांगर) तथा (ii) नया जलोढ़ (खादर)।
जलोढ़ मृदाएँ बहुत उपजाऊ होती हैं। अधिकांशतः ये मृदाएँ पोटाश, फॉस्फोरस और चूनायुक्त होती हैं। .
अधिक उपजाऊ होने के कारण जलोढ़ मृदा वाले क्षेत्रों में गहन कृषि की जाती है और यहाँ जनसंख्या का घनत्व भी अधिक पाया जाता है।
सूखे क्षेत्रों की जलोढ़ मृदाएँ अधिक क्षारीय होती हैं। सही उपचार और सिंचाई द्वारा इनकी पैदावार बढ़ाई जा सकती है।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

असहयोग आन्दोलन के कार्यक्रम का वर्णन कीजिए।
वन मृदा का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।
जॉलवेराइन से आप क्या समझते हैं? इसके महत्त्व पर प्रकाश डालिए।
द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति के बाद औपनिवेशिक शासन से स्वतन्त्र होने वाले देशों को किन आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ा?
बुनकरों एवं गुमाश्तों के बीच टकराव की स्थिति का क्या प्रभाव हुआ?
कांडला बन्दरगाह पर एक टिप्पणी लिखिए।
अफ्रीका में वेतन पर मजदूरों की भर्ती करके और उन्हें अपने पास रोके रखने के लिए यूरोपीय लोगों द्वारा अपनाये गए हथकंडों का वर्णन कीजिए।
असंगठित क्षेत्र की किन्हीं तीन विशेषताओं की व्याख्या कीजिए।
वर्षा जल संग्रहण किसे कहते हैं? वर्षा जल संग्रहण के उद्देश्य लिखिए।
सिल्क रूट क्या है? इसका महत्त्व बताइए।