संस्थाओं का कामकाज — सामाजिक अध्ययन कक्षा 9 — Question
CBSE Boardहिन्दी माध्यमकक्षा 9सामाजिक अध्ययनसंस्थाओं का कामकाज2 Marks
Question
जनहित याचिका क्या है? इसका क्या महत्त्व है?
✓
Answer
जनहित याचिका-यदि सरकार के कार्यों द्वारा सार्वजनिक हित को नुकसान पहुँचता है, तो कोई भी व्यक्ति न्यायालय में याचिका प्रस्तुत कर सकता है। इसे जनहित याचिका कहते हैं।
महत्त्व-(1) जनहित याचिका के माध्यम से सरकारी शक्तियों के दुरुपयोग को रोकने की पहल न्यायालय कर सकता है।
(2) इसके माध्यम से न्यायालय सरकारी अधिकारियों के दुराचार पर रोक लगा सकता है।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.