लेखक अपना जन्मदिन छिपाते थे। वे मानते थे कि मैंने ऐसा कौन-सा पराक्रम कर दिया कि एक साल और जिंदा रहा। मैंने कौन-सी जीवनी-शक्ति एक साल में बनाई कि मुझे बधाई दी जाए। जन्मदिन की बधाई देना हो तो इन झोंपडेवालों को दो जो एक टपरी बनाकर रहते हैं। जन्मदिन की बधाई इन्हें देनी चाहिए। ये जीने की इच्छा को खाकर जीवित हैं। किसी के जन्मदिन पर कई आदमी के मन में नफरत होती है कि साला अभी भी जिन्दा है, मरा नहीं, लेकिन वह हँसकर माला पहनाता है और कहता है कि सौ साल जिओ। एक बुजुर्ग मित्र का जन्मदिन पहली अप्रैल होने से मनाने में तकलीफ होती थी क्योंकि वह दिन अप्रैल फूल के रूप में लोग जानते हैं। एक नेता का जन्म 29 फरवरी होने से उनका जन्मदिन चार साल में एक बार आता है, इसलिए वे उदास रहते हैं।