जनन स्वास्थ्य — जीव विज्ञान कक्षा 12 साइन्स — Question
Rajasthan Boardहिन्दी माध्यमकक्षा 12 साइन्सजीव विज्ञानजनन स्वास्थ्य2 Marks
Question
जनसंख्या विस्फोट के कौन-से कारण हैं?
✓
Answer
किसी क्षेत्र विशेष या देश की जनसंख्या वृद्धि या जनसंख्या विस्फोट के प्रमुख कारण निम्नलिखित हो सकते हैं- (1) जन्म-दर में वृन्द्धि - मनुष्य में सन्तान उत्पन्न करने की प्रचुर क्षमता है। अधिकतर स्त्रियाँ सन्तान उत्पन्न करना चाहती है। (2) मृत्यु-दर में कमी - मृत्यु-दर में कमी के कारण जन्म-दर अपेक्षाकृत अधिक ही रही है। (3) प्रजनन दर का उच्च होना - स्त्रियों में प्रजनन क्षमता 13-15 वर्ष में प्रारम्भ हो जाती है और यह क्षमता लगभग 32 वर्षों तक बनी रहती है। (4) कम उम्र में विवाह - लड़के-लड़कियाँ का विवाह कम उम्र में ही हो जाने से इन्हें सन्तान उत्पन्न करने का लम्बा समय मिल जाता है। (5) निम्न सामाजिक स्तर - सामाजिक स्तर निम्न होने के कारण लोग जनसंख्या वृद्धि के परिणामों से अनभिज्ञ रहते हैं। (6) निरक्षरता तथा सामाजिक प्रथाएँ - निरक्षरता के कारण व्यक्ति अच्छे व बुरे में भेद नहीं कर पाते। अतः जनसंख्या वृद्धि के परिणामों से अनभिज्ञ रहते हैं। सामाजिक प्रथाओं के अनुसार विवाह एवं सन्तान उत्पत्ति को आवश्यक मानते हैं। प्रजनन एवं सन्तानों को भगवान की देन मानते हैं और अधिक सन्तान उत्पन्न करते हैं।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.