Question
कार्बन यौगिकों के रासायनिक गुणधर्म लिखिए।

Answer

कार्बन यौगिकों के प्रमुख रासायनिक गुणधर्म निम्न प्रकार से हैं-
(i) दहन-कार्बन अपने सभी अपररूपों में ऑक्सीजन की उपस्थिति में दहन करता है और ऊष्मा तथा प्रकाश के साथ CO2 उत्पन्न करता है। उदाहरण के लिए-
Image
संतृप्त हाइड्रोकार्बन स्वच्छ ज्वाला के साथ जलते हैं जबकि असंतृप्त कार्बन यौगिक काले धुएँ वाली पीली ज्वाला उत्पन्न करते हैं।
(ii) ऑक्सीकरण-कार्बन यौगिकों को दहन के द्वारा सरलता से ऑक्सीकृत किया जा सकता है। पूर्ण ऑक्सीकरण के अतिरिक्त ऐसी अभिक्रियाएँ भी होती हैं, जिनमें ऐल्कोहॉल को कार्बोक्सिलिक अम्ल में बदला जा सकता है। जैसे-
Image
कुछ पदार्थों में अन्य पदार्थों को ऑक्सीजन देने की क्षमता होती है। इन पदार्थों को ऑक्सीकारक कहा जाता है। उदाहरण-क्षारीय पोटैशियम परमैंगनेट तथा अम्लीकृत पोटैशियम डाइ क्रोमेट।
ये ऑक्सीकारक पदार्थ अन्य पदार्थों में ऑक्सीजन जोड़कर उनका ऑक्सीकरण कर देते है।
(iii) संकलन अभिक्रिया -इस अभिक्रिया में असंतृप्त हाइड्रोकार्बन में हाइड्रोजन को पैलेडियम अथवा निकिल जैसे उत्प्रेरकों की उपस्थिति में जोड़कर संतृप्त हाइड्रोकार्बन बनाते हैं। निकैल उत्प्रेरक का उपयोग करके साधारणतः वनस्पति तेलों के हाइड्रोजनीकरण में इस अभिक्रिया का उपयोग होता है।
Image
(iv) प्रतिस्थापन अभिक्रिया-संतृप्त हाइड्रोकार्बन अत्यधिक अनभिक्रित होते हैं तथा अधिकांश अभिकर्मकों की उपस्थिति में अक्रिय होते हैं। परन्तु सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में क्लोरीन का हाइड्रोकार्बन में संकलन होता है। क्लोरीन एक-एक करके हाइड्रोजन के परमाणुओं का प्रतिस्थापन करती है। इसको प्रतिस्थापन अभिक्रिया कहते हैं क्योंकि एक प्रकार का परमाणु अथवा परमाणुओं के समूह दूसरे का स्थान लेते हैं। साधारणतः उच्च समजातीय ऐल्केन के साथ अनेक उत्पादों का निर्माण होता है-
Image

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

पर्यावरण पर पड़ने वाले उन कुछ हानिकारक प्रभावों की व्याख्या कीजिए जो कृषि की विभिन्न पद्धतियों के कारण होते हैं।
पौधों की पत्तियाँ उत्सर्जन में किस प्रकार सहायता करती हैं?
(i) गंधीय सूचक का कोई एक उदाहरण लिखिए।
(ii) चूने के पानी में कार्बन डाइऑक्साइड गैस को प्रवाहित करने पर यौगिक [A] का श्वेत अवक्षेप बनता विज्ञान कक्षा-X 51 है, यदि इसमें अत्यधिक मात्रा में कार्बन डाइऑक्साइड गैस को प्रवाहित किया जाए तो एक जल में विलेयशील पदार्थ [B] बनता है। [A] व [B] के रासायनिक सूत्र तथा निहित रासायनिक अभिक्रियाओं के समीकरण लिखिए।
अपने दैनिक जीवन में किए जाने वाले उन पाँच क्रियाकलापों की सूची बनाइए जिनमें प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण किया जा सकता है अथवा ऊर्जा के उपयोग को कम किया जा सकता है।
निम्न घटनाओं को आरेख चित्र द्वारा दर्शाइए-
(a) धातु के चालक से विद्युत धारा प्रवाहित कराने पर दिक्सूचक में विक्षेपण
(b) सीधे चालक से विद्युत धारा प्रवाहित होने के कारण चुंबकीय क्षेत्र
(c) विद्युत धारावाही पाश के कारण उत्पन्न चुंबकीय क्षेत्र रेखाएँ
गोलीय दर्पणों से संबंधित निम्न को परिभाषित कीजिये-
(i) ध्रुव (ii) मुख्य अक्ष (iii) मुख्य फोकस (iv) फोकस दूरी।
(i) क्या जीव पूर्णतः अपनी प्रतिकृति का सृजन करते है? कारण सहित समझाइए।
अथवा
संतति में जनक की तुलना में विभिन्नताएँ किस प्रकार उत्पन्न हो जाती हैं? समझाइए।
(ii) लैंगिक जनन व अलैंगिक जनन में कोई दो अन्तर लिखिए।
पाचन किसे कहते हैं? आमाशय में होने वाली पाचन क्रिया का वर्णन कीजिए।
किसी उत्तल दर्पण द्वारा प्रतिबिंब बनना दर्शाने के लिए प्रकाश किरण आरेख खींचिए, जब कोई बिंब दर्पण से परिमित दूरी पर स्थित है।
कार्बनिक यौगिकों के नामकरण की विधि को समझाइए।