Question
कार्य बताइए - केंचुए की देहभित्ति

Answer

केंचुए की देहभित्ति के कार्य (Functions of bodywall of Earthworm) - निम्नलिखित हैं -
(i) केंचुए की देहभित्ति पर पायी जाने वाली क्यूटिकल रक्षात्मक आवरण का कार्य करती है व देहभित्ति आंतरांगों को भी सुरक्षा प्रदान करती है।
(ii) क्यूटिकल जल के वाष्पीकरण को भी रोकती है।
(iii) ग्रन्थिल कोशिकाओं का स्राव व देहगुहीय द्रव, केंचुए को जीवाणुओं (Bacteria) से सुरक्षा पहुँचाते हैं।
(iv) नम देहभित्ति से होकर गैसीय विनिमय होता है, अतः यह श्वसन में सहायक है।
(v) ग्रन्थिल कोशिकाओं का स्राव सुरंग बनाने में सहायक है।
(vi) देहभित्ति प्रचलन (Locomotion) में सहायक है। इसमें पाये जाने वाले शूक (सीटी) व पेशीय स्तर प्रचलन में सहायक हैं।
(vii) देहभित्ति में पायी जाने वाली संवेदी कोशिकाएँ संवेदनाओं को ग्रहण करने का कार्य करती हैं।
(viii) देहभित्ति शरीर का आकार बनाये रखने में सहायक है।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

सूत्री विभाजन की पश्चावस्था व अर्धसूत्री विभाजन की पश्चावस्था-I में क्या अन्तर है?
अंतरावस्था में होने वाली घटनाओं का वर्णन कीजिए।
मस्तिष्क का चित्र बनाइए-
रुधिर परिसंचरण तन्त्र किसे कहते हैं? एकल परिसंचरण व दोहरे परिसंचरण में अन्तर स्पष्ट कीजिए।
वृक्क की संरचनात्मक एवं क्रियात्मक इकाई को क्या कहते हैं? इसका नामांकित चित्र बनाइए।
निम्नलिखित की तुलना कीजिए -
केन्द्रीय तन्त्रिका तंत्र और परिधीय तंत्रिका तंत्र
(i) दी गई संरचना का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और दिये गये भागों A, B, C, D और E के रूप में नामांकन/लेबल करें।
(ii) इनमें से प्रत्येक का एक प्रमुख कार्य लिखिए।

Image
अधिचर्म ऊतक तंत्र के कार्य लिखिए।
निम्न के मध्य अंतर कीजिए-
ग्लाइकोलिसिस तथा किण्वन
प्रकाश अभिक्रिया में जल एक महत्त्वपूर्ण कारक है? समझाइए ।