PART - 1 - इकाई दो - CH - 7 प्राणियों में संरचनात्मक संगठन — जीव विज्ञान कक्षा 11 साइन्स — Question
Rajasthan Boardहिन्दी माध्यमकक्षा 11 साइन्सजीव विज्ञानPART - 1 - इकाई दो - CH - 7 प्राणियों में संरचनात्मक संगठन2 Marks
Question
कार्य बताइए - मेंढक की मूत्रवाहिनी
✓
Answer
मेंढक की मूत्रवाहिनी - नर मेंढक में मूत्र नलिका से मूत्र जनन नलिका के रूप में बाहर आती है। मूत्रवाहिनी अवस्कर द्वार में खुलती है। मादा मेंढक में मूत्रवाहिनी एवं अण्डवाहिनी अवस्कर द्वार में अलग-अलग खुलती है। एक पतली दीवार वाला मूत्राशय भी मलाशय के अधर भाग पर स्थित होता है, जो कि अवस्कर में खुलता है। मेंढक यूरिया का उत्सर्जन करता है इसलिए यूरिया - उत्सर्जी प्राणी कहलाता है। उत्सर्जी अपशिष्ट रक्त द्वारा वृक्क में पहुँचते हैं, जहाँ पर ये अलग कर दिये जाते हैं और उनका उत्सर्जन कर दिया जाता है। मूत्र वाहिनी नाइट्रोजनी अपशिष्ट मूत्र के साथ - साथ शुक्राणुओं को बाहर निकालने का कार्य करती है।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.