Question
खीस के महत्त्व को समझाइए।

Answer

निम्नलिखित गुणों के कारण खीस विशेष महत्त्वपूर्ण है-
(1) पहले वैज्ञानिकों की यह धारणा थी कि खीस केवल दस्तावर होता है परन्तु बाद में मालूम पड़ा कि खीस दस्तावर नहीं अपितु मल को दूध की अपेक्षा शीघ्र विसर्जित करता है।
(2) विटामिन 'अ' जिसमें कि रोग निरोधक गुण होता है, खीस में दूध की अपेक्षा अधिक मात्रा में मिलती है।
(3) खीस में दूध की अपेक्षा लोहा (Fe) अधिक मात्रा में पाया जाता है जो बढ़ने वाले पशु के रक्त में 'हीमोग्लोबिन' का निर्माण करता है।
(4) खीस में अधिकता में मिलने वाली ग्लोब्युलिन की विशेषकर गामा जाति ही प्रतिरक्षियों (Antibodies) को बच्चों में पहुँचाती है।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free