Question
कोलतार क्या है? इसका क्या महत्त्व है?

Answer

कोयले के प्रक्रमण द्वारा कोलतार प्राप्त किया जाता है। यह एक अप्रिय गंध वाला काला गाढ़ा द्रव होता है। यह लगभग 200 पदार्थों का मिश्रण होता है। महत्त्व - कोलतार से प्राप्त उत्पादों का दैनिक जीवन में काफी उपयोग होता है। इससे हमें संश्लेषित रंग, औषधि, विस्फोटक, सुगंध, प्लास्टिक, पेन्ट, फोटोग्रैफिक सामग्री, छत निर्माण सामग्री आदि विशाल मात्रा में प्राप्त होती है। नैफ्थलीन की गोलियों का निर्माण भी कोलतार से होता है जिनका उपयोग मॉथ और कीट भगाने में किया जाता है।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

सौर परिवार के सदस्यों के नाम बताइये। उनकी गति किस प्रकार नियंत्रित होती है?
कॉलम A में दिए गए हार्मोनों को कॉलम B में दिए गए उन रोगों के साथ मिलाइए जो उनकी कमी के कारण हो जाते हैं -
कॉलम Aकॉलम B
(a) थायरॉक्सिन(i) लवण असंतुलन हो
(b) वृद्धि हार्मोन(ii) मधुमेह
(c) इंसुलिन(iii) गॉयटर
(d) एड्रीनेलिन हार्मोन (iv) बौनापन
नाइट्रोजन स्थिरीकरण की परिभाषा दीजिए। यह क्रिया कौनसे सूक्ष्मजीव करते हैं? 
विद्यालय के बगीचे में ढेर सारी सूखी पत्तियाँ प्रतिदिन इकट्ठी की जाती हैं और जलाई जाती हैं। क्या आप सोचते हैं कि ऐसा करना सही है? यदि नहीं तो सूखी पत्तियों का निपटान करने के लिए क्या करना चाहिए?
अम्लीय वर्षा किसे कहते हैं? इसके हानिकारक प्रभाव बताइए।
निम्नलिखित गद्यांश को पूर्ण करने के लिए रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
सल्फ़र और _______________ की अभिक्रिया से बनने वाले उत्पाद का नाम सल्फ़र डाइऑक्साइड है। जब सल्फ़र डाइऑक्साइड को _______________ में विलीन किया जाता है तो सल्फ्यूरस अम्ल बनता है। सल्फ़्यूरस अम्ल _______________ लिटमस पत्र को _______________ कर देता है। सामान्यत: _______________ के ऑक्साइड अम्लीय प्रकृति के होते हैं।
गद्यांश को पूर्ण करने के बाद ऐसे दो प्रश्न लिखें जो आप इस सूचना के आधार पर पूछ सकते हैं।
प्रकृति में विद्यमान कुछ मूल बलों के नाम लिखिए।
तरल घर्षण से क्या आशय है?
हाइड्रा में जनन-प्रक्रिया अमीबा की जनन-प्रक्रिया से किस प्रकार भिन्न होती है?
स्वर में परिवर्तन भी यौवनारम्भ के समय होता है। क्यों?