कोस्टारिका को दक्षिणी अमेरिका का सबसे स्वस्थ देश माना जाता है। इसका मुख्य कारण उनके संविधान में निहित है।
- कई वर्षों पहले कोस्टारिका ने यह निर्णय लिया कि वे देश में सेना नहीं रखेंगे। इससे उन्हें सेना पर व्यय किये जाने वाले धन को लोगों की शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य आधारभूत जरूरतों पर खर्च करने में मदद मिली।
- कोस्टारिका की सरकार मानती है कि देश के विकास के लिए देश का स्वस्थ होना जरूरी है। इसलिए सरकार अपने नागरिकों के स्वास्थ्य पर बहुत ध्यान देती है।
- कोस्टारिका की सरकार अपने सभी नागरिकों के स्वास्थ्य के लिए सभी मूलभूत सुविधाएँ देती हैं, जैसे-पीने का सुरक्षित पानी, सफाई, पोषण और आवास।
- कोस्टारिका में स्वास्थ्य-शिक्षा को बहुत महत्त्वपूर्ण माना जाता है और सभी स्तरों पर 'स्वास्थ्य सम्बन्धी ज्ञान' शिक्षा का एक जरूरी भाग है।