महाराष्ट्र प्रदेश की मिट्टी काली या टेगुड़ मिट्टी है जो कपास के उत्पादन के लिए सर्वोत्तम मानी जाती है। समुद्री नम जलवायु, कुहासा रहित दिन, पर्याप्त जल धारण क्षमता, और स्थानीय माँग कपास के उत्पादन को बढ़ावा देती है। ये सारी सुविधाएँ महाराष्ट्र में उपलब्ध हैं, जिससे यह देश का सबसे बड़ा कपास उत्पादक राज्य बन गया है। अतः कपास के उत्पादन में महाराष्ट्र प्रसिद्ध है।