Question
क्रीम से घी किस प्रकार बनाया जाता है?

Answer

क्रीम से घी बनाना इस विधि में क्रीम को $110^{\circ} C$ से $115^{\circ} C$ तापक्रम पर गर्म करके घी तैयार करते हैं। क्रीम को हल्की आँच पर गर्म करना प्रारम्भ करते हैं तथा धीरे-धीरे तापमान  $111 ^{\circ} C$से  $115^{\circ} C$ तक बढ़ाते हैं जिससे घी तथा अन्य ठोस पदार्थ अलग-अलग हो जाते हैं। इसके बाद बर्तन को अलग करके कुछ समय तक ठण्डा कर लेते हैं। फिर घी को एक दूसरे बर्तन में छानकर ठण्डे स्थान पर कण निर्माण हेतु रख देते हैं।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free