Question
ऑक्सीकारी फॉस्फोरिलीकरण क्या है?

Answer

ऑक्सीकारी फॉस्फोरिलीकरण ऑक्सीश्वसन क्रिया के विभिन्न चरणों में मुक्त हाइड्रोजन आयन्स (2H+) को हाइड्रोजनग्राही NAD या FAD ग्रहण करके अपचयित होकर NAD.2H या FAD.2H बनाता है। प्रत्येक NAD.2H अणु से दो इलेक्ट्रॉन (2e) तथा दो हाइड्रोजन परमाणुओं (2H+) के निकलकर ऑक्सीजन तक पहुँचने के क्रम में तीन और FAD.2H से दो ATP अणुओं का संश्लेषण होता है। ETS के अन्तर्गत इलेक्ट्रॉन परिवहन के फलस्वरूप मुक्त ऊर्जा ADP + Pi→ ATP क्रिया द्वारा ATP में संचित हो जाती है। प्रत्येक ATP अणु बनने में प्राणियों में 7:3 kcal और पौधों में 10-12 kcal ऊर्जा संचय होती है। यह क्रिया फॉस्फोरिलीकरण (phosphorylation) कहलाती है, क्योंकि श्वसन क्रिया में यह क्रिया O2 की उपस्थिति में होती है; अतः इसे ऑक्सीकारी फॉस्फोरिलीकरण (oxidative phosphorylation) कहते हैं।
Image

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

रेखित पेशियों की कोई चार विशेषताएं लिखिए जो अरेखित पेशियों में नहीं पाई जाती हैं।
हृदय स्पंदन किसे कहते हैं? न्यूरोजेनिक हृदय एवं मायोजेनिक हृदय में कोई चार अन्तर लिखिए।
जैव क्षमता की परिभाषा दीजिए और इसका महत्त्व बताइए।
मेंढक के मादा जनन तंत्र का केवल नामांकित चित्र बनाइए।
उपास्थिल (Cartilagenous) मछलियों एवं अस्थीय (Bony) मछलियों में कोई चार अन्तर लिखिए।
उच्च पादपों में वृद्धि एवं विभेदन खुला होता है, टिप्पणी करें।
रक्त परिसंचरण तंत्र किसे कहते हैं? यह कितने प्रकार का होता है? प्रत्येक का उदाहरण सहित वर्णन कीजिए।
क्या आप व्यापारिक दृष्टि से उपलब्ध परमाणु मॉडल (बल व स्टिक नमूना) का प्रयोग करते हुए जैव अणुओं के उन प्रारूपों को बना सकते हैं?
पुष्पदल विन्यास किसे कहते हैं? सरसों के पौधे (कटुंब ब्रेसिकेसी) के पुष्पी चित्र बनाइए एवं पुष्प सूत्र लिखिए।
निम्नलिखित में अंतर करो- विषम बीजाणुक तथा सम बीजाणुक टेरिडोफाइट