कृत्रिम उपग्रह: मानव - निर्मित उपग्रह, कृत्रिम उपग्रह कहलाते हैं। यह वैज्ञानिकों के द्वारा बनाये गये हैं, जिनका उपयोग ब्रह्मांड के बारे में जानकारी प्राप्त करने एवं पृथ्वी पर संचार माध्यम के लिए किया जाता है। इनें रॉकेट के द्वारा अंतरिक्ष में भेज जाता है एवं पृथ्वी की कक्षा में स्थापित कर दिया जाता है। अंतरिक्ष में उपस्थित कुछ भारतीय कृत्रिम उपग्रह इनसेट, आई.आर.एस., एडूसैट इत्यादि हैं।