पादप रोग विज्ञान परिभाषा एवं शब्दावली — कृषि जीव विज्ञान कक्षा 12 साइन्स — Question
Rajasthan Boardहिन्दी माध्यमकक्षा 12 साइन्सकृषि जीव विज्ञानपादप रोग विज्ञान परिभाषा एवं शब्दावली2 Marks
Question
लाइकेन पर टिप्पणी लिखिए ।
✓
Answer
लाइकेन का निर्माण कवक तथा शैवाल से होता है। शैवाल में नील-हरित शैवाल या सायनोजीवाणु होते हैं। ये दोनों आपस में रहकर सहजीवन का उदाहरण प्रस्तुत करते हैं। सहजीवन में एक कवकजीव (Mycobiont) तथा दूसरा प्रकाशजीव (Photobiont) एक साथ मिलकर जीवन जीते हैं। प्रकाशजीव में मुख्यतः नील हरित शैवाल होते हैं। सायनोजीवाणुओं को कवक से कुछ खनिज, जल एवं कार्बनिक पदार्थ प्राप्त होते हैं तथा कवक को पोषण देकर बदले में शैवाल से कार्बोहाइड्रेट प्राप्त होता है। लाइकेन प्रदूषित क्षेत्रों में नहीं उगते, इस कारण ये प्रदूषक के अच्छे सूचक (pollution indicator) भी हैं।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.