Gujarat Boardहिन्दी माध्यमकक्षा 7विज्ञानअम्ल, क्षारक और लवण2 Marks
Question
लिटमस के विषय में लिखिए।
✓
Answer
1.लिटमस सामान्य रूप से उपयोग किया जाने वाला एक प्राकृतिक सूचक है।
2.इसे लाइकेनों (शैक) से निष्कर्षित किया जाता है।
3.आसुत जल में इसका रंग माँव (नीलशोण) होता है। इसे जब अम्लीय विलयन में मिलाया जाता है, तो यह लाल हो जाता है और क्षारकीय विलयन में मिलाने पर यह नीला हो जाता है।
4.यह विलयन के रूप में अथवा कागज की पट्टियों के रूप में उपलब्ध होता है, जिन्हें लिटमस पत्र कहते हैं।
5.सामान्यत: यह लाल और नीले लिटमस पत्र के रूप में उपलब्ध होता है।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.