Question
लोग किन – किन कारणों से भीख माँगते हैं ?

Answer

कुछ लोग जीविका का कोई साधन न होने पर मजबूर होकर भीख माँगते हैं।कुछ लोग भूकंप, बाढ़ आदि प्राकृतिक प्रकोपों में सब कुछ नष्ट हो जाने पर भीख माँगने लगते हैं।कुछ लोग अपाहिज हो जाने पर पेट भरने के लिए भीख माँगने लगते हैं।गुंडे – बदमाश लोग बच्चों का अपहरण कर उन्हें अपाहिज बना देते हैं, तब वे बच्चे उन दुष्टों के लिए भीख माँगते हैं।कुछ कामचोर और बेशर्म लोग मेहनत करने से बचने के लिए भीख को ही अपना व्यवसाय बना लेते हैं।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions