अम्लीय तथा लवण प्रभावित मृदाएँ — कृषि रसायण विज्ञान कक्षा 12 साइन्स — Question
Rajasthan Boardहिन्दी माध्यमकक्षा 12 साइन्सकृषि रसायण विज्ञानअम्लीय तथा लवण प्रभावित मृदाएँ3 Marks
Question
लवणीय मृदाओं के चाक्षुष लक्षण बताइए।
✓
Answer
लवणीय मृदाओं के चाक्षुष लक्षण निम्न प्रकार होते हैं- (1) गर्मियों में लवण की सफेद या परत, भूरी राख के रंग की इन मृदाओं पर दिखाई देती है जो कि वर्षा होने या सिंचाई करने पर विलीन हो जाती है। (2) कभी-कभी पौधों की पत्तियों का रंग गहरा नीला व किनारे झुलसे हुए दिखाई देते हैं। कुछ पौधों में क्लोरोसिस, ऊतक क्षय तथा विचित्र सुखाव के लक्षण भी दिखाई देते हैं। (3) मिट्टी में पर्याप्त नमी होते हुऐ भी जल की कमी प्रदर्शित होती है तथा पौधे मुरझा जाते हैं अथवा इनकी वृद्धि कम हो जाती है। (4) प्राकृतिक वनस्पति कम अथवा टुकड़ों में होती है। इन मृदाओं में कुछ ही तरह के पौधे सरलतापूर्वक उगते हैं।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.