मधुमक्खी पालन एवं कृषि में महत्व — कृषि जीव विज्ञान कक्षा 12 साइन्स — Question
Rajasthan Boardहिन्दी माध्यमकक्षा 12 साइन्सकृषि जीव विज्ञानमधुमक्खी पालन एवं कृषि में महत्व2 Marks
Question
मैथुनिक उड़ान (Nuptial Flight) पर टिप्पणी लिखिए।
✓
Answer
पहला वृन्दन पुरानी रानी के द्वारा होता है जबकि दूसरा वृन्दन नई रानी के द्वारा होता है। लगभग एक सप्ताह बाद नयी रानी बाहर निकलती है और अपनी पहली वायवीय उड़ान लेती है जिसे ड्रोन अनुसरित करते हैं। रानी बहुत ऊँचाई तक उड़ती है और ड्रोन क्रमश: उड़ान से हटते जाते हैं। अन्तिम ड्रोन उड़ान में शेष बचता है जो उसके साथ सम्भोग (मैथुन) करता है। संभोग (मैथुन) की क्रिया मध्य वायु में होती है जिसके दौरान रानी ड्रोन से शुक्राणु को ग्रहण करती है। शुक्राणुओं को शुक्रधानी या शुक्राणु आशय में संग्रहित करने रानी अपने अण्डों को छत्ते में निषेचित करती है। नर का जनन भाग अधिक दबाव के कारण बाहर ही रह जाता है जिससे संभोग (मैथुन) के बाद यह मर जाता है। मरा हुआ नर रानी के साथ जमीन पर गिरता है और रानी छत्ते में पहुँच जाती है।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.