Question
मान लीजिए कि A = $ \left[\begin{array}{rr} 2 & -1 \\ 3 & 4 \end{array}\right]$, B = $ \left[\begin{array}{ll} 5 & 2 \\ 7 & 4 \end{array}\right]$, C = $\left[\begin{array}{ll} 2 & 5 \\ 3 & 8 \end{array}\right] $ है। एक ऐसा आव्यूह D ज्ञात कीजिए कि CD - AB = O हो।

Answer

क्योंकि A, B, C सभी कोटि 2, के वर्ग आव्यूह हैं और CD - AB भली-भाँति परिभाषित है, इसलिए D कोटि 2 का एक वर्ग आव्यूह होना चाहिए।
मान लीजिए कि D = $\left[\begin{array}{ll}a & b \\ c & d\end{array}\right]$ है। तब CD - AB = O से प्राप्त होता है कि
$\left[\begin{array}{ll} 2 & 5 \\ 3 & 8 \end{array}\right]$ $\left[\begin{array}{ll} a & b \\ c & d \end{array}\right]$ - $\left[\begin{array}{rr} 2 & -1 \\ 3 & 4 \end{array}\right]$$\left[\begin{array}{ll} 5 & 2 \\ 7 & 4 \end{array}\right]$ = O
या $\left[\begin{array}{ll} 2 a+5 c & 2 b+5 d \\ 3 a+8 c & 3 b+8 d \end{array}\right]$ - $\left[\begin{array}{ll} 3 & 0 \\ 43 & 22 \end{array}\right]$ = $ \left[\begin{array}{ll} 0 & 0 \\ 0 & 0 \end{array}\right] $
या $\left[\begin{array}{lc} 2 a+5 c-3 & 2 b+5 d \\ 3 a+8 c-43 & 3 b+8 d-22 \end{array}\right]$ = $\left[\begin{array}{ll} 0 & 0 \\ 0 & 0 \end{array}\right]$
आव्यूहों की समानता से हमें निम्नलिखित समीकरण प्राप्त होते हैं:
2a + 5c - 3 = 0 ...(1)
3a+ 8c - 43 = 0 ...(2)
2b + 5d = 0 ...(3)
तथा 3b + 8d - 22 = 0 ...(4)
(1) तथा (2), को सरल करने पर a = - 191, c = 77 प्राप्त होता है।
(3) तथा (4), को सरल करने पर b = - 110, d = 44 प्राप्त होता है।
अतः D = $\left[\begin{array}{ll} a & b \\ c & d \end{array}\right]$ = $ \left[\begin{array}{cc} -191 & -110 \\ 77 & 44 \end{array}\right] $

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

यदि $f(x)=x \sin x$ तब $f^{\prime}\left(\frac{\pi}{2}\right)$ ज्ञात करो।
यदि $A=\left[\begin{array}{c}-2 \\ 4 \\ 5\end{array}\right]$ तथा $B=\left[\begin{array}{lll}1 & 4 & -6\end{array}\right]$ तो AB ज्ञात करें।
यदि P = $\left[\begin{array}{rr} 10 & -2 \\ -5 & 1 \end{array}\right]$ है तो $P^{-1}$ ज्ञात कीजिए, यदि इसका अस्तित्व है।
आव्यूह का सहखंडज (adjoint) ज्ञात कीजिए: $\left[\begin{array}{ll} 1 & 2 \\ 3 & 4 \end{array}\right]$
यदि A = $ \left[\begin{array}{rrr} -1 & 2 & 3 \\ 5 & 7 & 9 \\ -2 & 1 & 1 \end{array}\right]$ तथा B = $ \left[\begin{array}{ccr} -4 & 1 & -5 \\ 1 & 2 & 0 \\ 1 & 3 & 1 \end{array}\right]$ हैं तो सत्यापित कीजिए कि (A + B)$^{\prime}$ = A$^{\prime}$ + B$^{\prime}$
सिद्ध कीजिए कि R में योग, अंतर और गुणा द्विआधारी संक्रियाएँ हैं, किंतु भाग R में द्विआधारी संक्रिया नहीं है। साथ ही सिद्ध कीजिए कि भाग ऋणेतर वास्तविक संख्याओं के समुच्चय R में द्विआधारी संक्रिया है।
समाकलन को ज्ञात कीजिए: $\int \frac{d x}{3 x^{2}+13 x-10}$
10-19 कूलंब माप को अदिश एवं सदिश के रूप में श्रेणीबद्ध कीजिए।
मान लीजिए कि $X = \{1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9\}$ है। मान लीजिए कि $X$ में $R_1 = \{(x, y) : x - y$ संख्या $3$ से भाज्य है$\}$ द्वारा प्रदत्त एक संबंध $R_1$ है तथा $R_2 = \{(x, y) : \{x, y\}  \subset  \{1, 4, 7\}$ या $\{x, y\} \subset \{2, 5, 8\}$ या $\{(x, y\} \subset \{3, 6, 9\}$ द्वारा प्रदत्त $X$ में एक अन्य संबंध $R_2$ है। सिद्ध कीजिए कि $R_1 = R_2$ है।
सत्यापित कीजिए कि दिया हुआ फलन x2 = 2y2log y (स्पष्ट अथवा अस्पष्ट) संगत अवकल समीकरण (x2 + y2)$\frac{d y}{d x}$ - xy = 0 का हल है।