Bihar BoardHindi Mediumकक्षा 12 कॉमर्स / आर्ट्समनोविज्ञानआत्म एवं व्यक्तित्व2 Marks
Question
मानव वातावरण के उपागमों का वर्णन करें।
✓
Answer
कार्ल रोजर्स और अब्राहम मैसलो ने व्यक्तित्व के सन्दर्भ में मानवतावादी परिप्रेक्ष्य के विकास में विशेष रूप से योगदान किया है। रोजर्स द्वारा प्रस्तावित सर्वाधिक महत्वपूर्ण विचार एक पूर्णतः प्रकार्यशील व्यक्ति का है। उनका विचार है कि व्यक्तित्व को विकसित करने के लिए सन्तुष्टि अभिप्रेरक शक्ति है। प्रायः लोग अपनी सम्भाव्यताओं, क्षमताओं और प्रतिभाओं को उत्कृष्ट ढंग से अभिव्यक्त करने का प्रयत्न करते हैं। व्यक्तियों में सहज प्रवृत्ति होने के कारण उन्हें अपनी वंशागत प्रकृति की सिद्धि या प्राप्ति के लिए निर्दिष्ट करती है। मानव व्यवहार के सन्दर्भ में रोजर्स ने दो आधारभूत अभिग्रहों का निर्माण किया है। पहला व्यवहार सार्थक और लक्ष्योन्मुख होता है तथा दूसरा व्यवहार हमेशा अनुकूली एवं आत्मसिद्धि वाला होता है। उनका सिद्धान्त रोगियों द्वारा सुनते हुए प्राप्त अनुभवों के आधार पर विकसित हुआ है।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.