नगर प्रशासन- मेगस्थनीज ने मौर्यकालीन नगर प्रशासन का विवरण दिया है। उसके अनुसार नगर प्रशासन 30 सदस्यों की नगर सभा करती थी। नगर सभा प्रशासन छः समितियों द्वारा करती थी। प्रत्येक समिति में 5 सदस्य होते थे। मेगस्थनीज ने सैनिक गतिविधियों के संचालन के लिए 1 समिति और 6 उपसमितियों का उल्लेख किया है। प्रशासन की छः समितियों में से एक का काम नौ सेना का संचालन करना था तो दूसरी यातायात और खानपान का संचालन करती थी, तीसरी का काम पैदल सैनिकों का संचालन, चौथी का अश्वारोहियों, पाँचवीं का रथारोहियों तथा छठी का काम हाथियों का संचालन करना था।