Question
मृदा के प्राकृतिक क्षरण को समझाइए।

Answer

वनस्पति से ढकी हुई मृदा के प्राकृतिक रूप से हवा तथा जल द्वारा लगातार और धीरे-धीरे क्षरण को प्राकृतिक क्षरण कहते हैं। यह क्षरण मृदा निर्माण एवं मृदा विनाश की क्रिया में सदैव साम्य रखता है। इस प्रकार के क्षरण में कोई विशेष हानि नहीं होती है। इस क्षरण को मानवीय क्रियाओं द्वारा नहीं रोका जा सकता है।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free