कृषि रसायन एवं पर्यावरण प्रदूषण — कृषि रसायण विज्ञान कक्षा 12 साइन्स — Question
Rajasthan Boardहिन्दी माध्यमकक्षा 12 साइन्सकृषि रसायण विज्ञानकृषि रसायन एवं पर्यावरण प्रदूषण3 Marks
Question
मृदा प्रदूषण के कारण आर्थिक हानि किस प्रकार होती है?
✓
Answer
(1) प्रदूषित मृदा को सही करने में व्यय होता है तथा प्रदूषित उत्पादों द्वारा फैली बीमारियों की रोकथाम पर अतिरिक्त व्यय करना पड़ता है। (2) अधिक रसायनों के प्रयोग से पैदा की गई फसलों तथा फलों की गुणवत्ता बिगड़ जाने के खतरे से बाजार में इनकी कीमत भी कम मिलती है। (3) खाद्य पदार्थों का आंतरिक संगठन प्रभावित होने से कभी-कभी संरक्षण सम्बन्धी परेशानियाँ भी आने लगती हैं। (4) मृदा प्रदूषण से एक बार मृदा उत्पादकता में कमी आने से उसे पुनः लाभदायक बनाना कृषि विशेषज्ञों के सामने एक चुनौतीपूर्ण दायित्व है।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.