मृदा संरचना का महत्व (Importance of Soil Structure) - (1) मृदा संरचना मृदा में उपस्थित जल और वायु पर नियंत्रण करती है और मृदा के कई गुणों को प्रभावित करती है।
(2) मृदा संरचना का जल की अन्तःस्रवण दर पर भी प्रभाव पड़ता है।
(3) मृदा संरचना जल एवं वायु के स्तर, आर्द्रता, वातन सरन्ध्रता, मृदा अपरदन तथा ऊष्मा स्थानान्तरण को प्रभावित करती है। अतः मृदा संरचना को उर्वरता की कुंजी भी कहा जाता है।