Gujarat BoardEnglish MediumSTD 11 Artsहिन्दीनिबंध5 Marks
Question
मेरा प्रिय त्यौहार – होली
✓
Answer
भारत त्योहारों का देश है | हमारे देश में होली ,दशहरा जैसे धार्मिक त्योहार रक्षाबंधन जैसे सामाजिक त्योहार और 15 अगस्त 26 जनवरी जैसे राष्ट्रीय त्योहार अधिक उल्लास और उमंग से मनाए जाते हैं| समाज के ज्यादातर लोग इसे मनाते हैं | हमारे जीवन में आनंद उल्लास और ताजगी का संदेश लेकर आने वाला यह त्योहार वसंत ऋतु के समाप्त होते ही फाल्गुन पूर्णिमा के दिन बड़े उल्लास से मनाया जाता है | $\quad$$\quad$$\quad$होली के त्यौहार के पीछे एक ऐतिहासिक कथा है | पुराने जमाने की बात है हिरण्यकशिपु नामक एक दानव राजा था| प्रहलाद उसका पुत्र था | यह भगवान का भक्त था | प्रहलाद भगवान की भक्ति करें यह हिरण्यकशिपु को पसंद नहीं था | राजा ने उसे दानव बनाने के बहुत प्रयत्न किए लेकिन वह सफल नहीं हुआ | अधिक त्रास देने पर भी सफलता न मिलने से गुस्से होकर प्रहलाद को अपनी बहन होलिका की गोद में बिठा कर जला देने का निश्चय किया | होलिका को आग जलाना सके ऐसा उसे वरदान मिला हुआ था | हिरण्यकशिपु के कहने से वह प्रह्लाद को गोद में लेकर आग में बैठ गई | भगवान की कृपा से होलिका जलकर भस्म हो गई परंतु प्रह्लाद को कुछ भी नहीं हुआ | तब से उसकी याद में हर साल होली का त्योहार मनाया जाता है | इस प्रकार यह त्योहार बुराई पर चलाए की विजय का प्रतीक है | $\quad$$\quad$$\quad$छोटे बच्चे और युवान होली के लिए सुबह लकड़ियां इकट्ठी करते हैं | सारा दिन धानी, चना और खजूर खाते हैं | पूर्णिमा को शाम को होली जलाई जाती है | महिलाएं नारियल कंकू और चावल से उसकी पूजा करती है| बच्चे खुशी के मारे तालियां बजाते हैं | दूसरे दिन लोग होली खेलते हैं | रंग गुलाल उड़ाया जाता है | ढोल मंजीरे बजते हैं |पिचकार्यों से रंग की वर्षा होती है | इर्ष्या और दुश्मनी को भूलाकर सभी एक दूसरे पर रंग छिड़कने का आनंद लूटते हैं | एक और रंग दूसरी और गुलाल बच्चों युवक और बुड्ढे कन्याए और स्त्रियां सभी रंग से तर | $\quad$$\quad$$\quad$होली के अवसर पर किसान अपनी फसल काट खलिहान में लाता है | वह खुशी-खुशी नए अनाज की पूजा करता है | और प्रेम से मिलता-जुलता है | हंसी विनोद का फव्वारा छूटता है | उसमें मन का मैल धुल जाता है | राजस्थान और ब्रज की होली तो अजीब रंग लेकर आती है | और तन मन को रंग भर देती है | चारों ओर ता ता थई थई से खुशी की लहर प्रवाहित होती है | भारतीय त्योहारों में होली का त्योहार है | जिसका धर्म प्रकृति और रूडी तीनों के साथ संबंध है| ऋतु परिवर्तन का यह उत्सव हमें प्रेम रंग में डूबता है| तो साथ ही एकता और आनंद भाईचारे और प्रसन्नता का पैगाम भी देता जाता है | सत्य की जय और असत्य के क्षय का संदेश भी यह त्यौहार देता है | इसीलिए मेरा प्रिय त्योहार होली है | $\quad$$\quad$$\quad$होली एकता का त्योहार है | इस दिन ऊंच-नीच का भेदभाव नहीं रहता | नात, जात ,धर्म कॉम आदि का भेदभाव भूलकर होली हमें एकता भाईचारा और आनंद का संदेश देती है | होली के रंगीन त्यौहार को शुद्ध रंग और अनुराग से मनाना चाहिए| होली रंगों का रस बने, सभ्यता और संस्कृति का उपहास नहीं |
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.