मिर्च की प्रमुख विशेषताएँ निम्न प्रकार हैं-
(1) मिर्च का उपयोग कच्चा सलाद के रूप में, अचार बनाकर, पकी लाल मिर्च को सुखा कर मसाले की तरह तथा हरी-मीठी मिर्च को सब्जी केप्रयोगमेंलाते हैं।
(2) इसके फलों में "केप्सेसिन" (Capsacin) के कारण तीखापन होता है।
(3) मिर्च में विटामिन "ए" तथा "सी", फॉस्फोरस तथा कैल्सियम प्रमुखता से पाये जाते हैं।
(4) इसका फल तेज स्वाद वाला, रक्तवर्धक, पीड़ानाशक, दर्द और सूजन दूर करता है।