Gujarat Boardहिन्दी माध्यमकक्षा 8विज्ञानदहन और ज्वाला5 Marks
Question
मोमबत्ती की ज्वाला का सचित्र वर्णन कीजिए।
✓
Answer
मोमबत्ती की ज्वाला के तीन क्षेत्र होते हैं।
(1) सबसे आंतरिक क्षेत्र: मोमबत्ती की ज्वाला का सबसे भीतरी क्षेत्र या सबसे निचला भाग (जो बत्ती के पास ही होता है) काले रंग का होता है। यह काला रंग उसमें ईंधन के बिना जले हुए कार्बन कणों की उपस्थिति के कारण होता है। इसका ताप न्यूनतम होता है।
(2) आंशिक दहन वाला मध्य भाग या दीप्त क्षेत्र: मोमबत्ती की ज्वाला का बीच वाला क्षेत्र मोम के अपूर्ण दहन का क्षेत्र है जो ऑक्सीजन (या वायु) की अपर्याप्त उपलब्धता के कारण होता है। जब बिना जले कार्बन कण मोमबत्ती की ज्वाला के मध्य भाग में से ऊपर उठते हैं तो वे गर्म होकर चमकने लगते हैं तथा पीले रंग का प्रकाश छोड़ते हैं जिससे ज्वाला का मध्य भाग पीला दिखता है। इसका ताप मध्यम होता है।
(3) पूर्ण दहन का बाह्य क्षेत्र या अदीप्त क्षेत्र: मोमबत्ती की ज्वाला का सबसे बाहरी क्षेत्र नीले रंग का होता है क्योंकि सबसे बाहरी भाग में ऑक्सीजन (या वायु) की पर्याप्त उपलब्धता के कारण मोम (ईंधन) का सम्पूर्ण दहन होता है। मोमबत्ती की ज्वाला का नीला भाग बहुत ही छोटा होता है। मोमबत्ती की ज्वाला के इस क्षेत्र का ताप उच्चतम होता है। [नोट-चित्र के लिए इसी अध्याय के पाठ्यपुस्तक के प्रश्न संख्या 6 का उत्तर देखें।]
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.