मोटे अनाज-भारत में उगाए जाने वाले मुख्य मोटे अनाज ज्वार, बाजरा और रागी हैं। हालांकि इन्हें मोटा अनाज कहा जाता है परन्तु इनमें पोषक तत्वों की मात्रा अत्यधिक होती है। ज्वार-क्षेत्रफल और उत्पादन की दृष्टि से ज्वार देश की तीसरी महत्त्वपूर्ण खाद्यान्न फसल है। यह फसल वर्षा पर निर्भर होती है। महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और मध्य प्रदेश इसके अन्य मुख्य उत्पादक राज्य हैं।
बाजरा-बाजरा बलुआ और उथली काली मिट्टी पर उगाया जाता है। राजस्थान, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और हरियाणा इसके मुख्य उत्पादक राज्य हैं।
रागी-रागी शुष्क प्रदेशों की फसल है और यह लाल, काली, बलुआ, दोमट और उथली काली मिट्टी पर अच्छी तरह उगाई जाती है। कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड, सिक्किम, झारखंड और अरुणाचल प्रदेश रागी के प्रमुख उत्पादक राज्य हैं।