नाइलॉन का उपयोग उन वस्तुओं को बनाने के लिए किया जाता है जहाँ अत्यधिक मजबूत रेशों की आवश्यकता होती है। जैसे:
नाइलॉन रेशों का, उपयोग मछली पकड़ने के जाल, पैराशूट का कपड़ा, रस्सियाँ, जुराबें तथा अन्य वस्त्र बनाने के लिए किया जाता है।
नाइलॉन रेशों का उपयोग दाँत साफ करने के बुश, कारों की सीट के पट्टे, स्लीपिंग बैग (शयन थैला), परदा आदि बनाने में किया जाता है।
नाइलॉन के धागे इस्पात के तारों से मजबूत होते हैं
अतः चट्टानों पर चढ़ने हेतु रस्सों का निर्माण इससे किया जाता है।