राधा जंगल में घूमने गई। वहाँ ऊँचे-ऊँचे पेड़ थे और रंग-बिरंगे फूल खिले हुए थे। उसने देखा कि पेड़ों पर कुछ अजीब निशान बने हुए हैं। वह निशान कुछ इस तरह थे एक गोल घेरा, फिर एक त्रिकोण, फिर एक गोल घेरा, फिर एक त्रिकोण ..........
राधा को यह देखकर बहुत हैरानी हुई। उसने सोचा, "यह निशान किसने बनाए होंगे?" उसने देखा कि निशान एक विशेष क्रम में बने हुए हैं। उसने सोचा, "क्या यह कोई पैटर्न है?"

राधा ने जंगल में और आगे चलकर देखा, तो कहीं पर फूलों का एक पैटर्न था, कहीं पर पत्थरों का और कहीं पर पक्षियों के उड़ने का।
उसने सोचा, "यह जंगल तो जादुई है। यहाँ हर जगह एक पैटर्न है।"
पैटर्न सिर्फ जंगल में ही नहीं, बल्कि हर जगह होते हैं। हमारे घरों में, कपड़ों में और यहाँ तक कि हमारे भोजन में भी पैटर्न होते हैं।
1. राधा ने पेड़ के तने पर कौनसा पैटर्न देखा?
2. पेड़ पर बनी आकृतियों में रंग का कौन-सा पैटर्न है?
3. चित्र को देखकर बताइए आकाश में उड़ रहे पक्षियों में कौनसा पैटर्न है?
4. आकाश में कुल कितने पक्षी उड़ रहे हैं?